गोरखपुर, जुलाई 10 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। सैयद मोदी स्टेडियम में आयोजित सीआईएससीई अंडर-14, 17 और 19 राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में यूपी और प्रयागराज की टीमों का दबदबा रहा। अंडर-19 वर्ग के फाइनल में यूपी ने प्रयागराज को 8-7 से हराकर ट्रॉफी और खिताब अपने नाम किया। अंडर-17 वर्ग में प्रयागराज ने लखनऊ को 7-2 तथा अंडर-14 वर्ग में वाराणसी को 7-0 से पराजित कर दोनों वर्गों की ट्रॉफी जीती। फाइनल मुकाबलों से पहले सीआईएससीई यूपी/उत्तराखंड के संयुक्त क्षेत्रीय समन्वयक एवं सेंट ज्यूड्स स्कूल के प्रधानाचार्य डेविड सिरिल, निदेशक मोयरा सिरिल, प्रधानाचार्या ग्लैंडा सिरिल और सामिम सिरिल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, पदक, प्रमाणपत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।...