बोकारो, फरवरी 14 -- चंद्रपुरा। सीआईएसएफ इकाई चंद्रपुरा में 'एनुअल स्पोर्ट मीट' के तहत बैडमिंटन खेल शुरू हुआ। खेल भावना को बढ़ावा देने और बल सदस्यों की शारीरिक दक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन इकाई प्रभारी बहरुल इस्लाम लश्कर एवं डिप्टी कमांडेंट (अग्नि) कैलाश यादव ने किया। उद्घाटन मैच आरक्षक विपिन और आरक्षक जगदीश बोरो के बीच खेला गया। इसमें आरक्षक (जीडी) जगदीश बोरो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और अगले दौर में अपनी जगह पक्की की। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए इकाई प्रभारी ने बल सदस्यों में जोश भरा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.