कानपुर, अप्रैल 29 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता सीआईएसएस नॉर्थ जोन की जोनल तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को केडीएमए वर्ल्ड स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन के विभिन्न विद्यालयों के बालक व बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में केडीएमए वर्ल्ड स्कूल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ओवरआल चैम्पियनशिप का खिताब जीता। प्रतियोगिता में प्रथम उपविजेता सीलिंग हाउस स्कूल और द्वितीय उपविजेता सेंट मैरी स्कूल की टीम रही। प्रतियोगिता की पदक तालिका में केडीएमए वर्ल्ड स्कूल ने 23 स्वर्ण पदक जीतकर अपना दबदबा कायम रखा। सीलिंग हाउस स्कूल को 12 स्वर्ण पदक और सेंट मैरी स्कूल को तीन स्वर्ण पदक मिले। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित खिलाड़ी अब प्रदेश स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता सात से आठ अगस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.