शाहजहांपुर, मार्च 11 -- इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी कार्यालय में मंगलवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 57वें स्थापना दिवस पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ. विजय जौहरी ने बताया कि 10 मार्च 1969 को संविधान के प्रावधानों के तहत सीआईएसएफ की स्थापना हुई थी। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस और सीआईएसएफ दोनों संस्थाएं अपने-अपने क्षेत्र में मानवता और सुरक्षा से जुड़े कार्यों में योगदान देती हैं। गोष्ठी में सत्यभान सिंह भदौरिया, बालकृष्ण पांडेय, ब्रजेश गुप्ता, रवि कुमार, मीनू मिश्रा, अनुज जौहरी, अग्रज जौहरी और अवनीश सक्सेना मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.