बोकारो, सितम्बर 22 -- सीआईएसएफ व सीसीएल सुरक्षा ने अवैध कोयला जब्त किया फुसरो, प्रतिनिधि।सीआईएसएफ एवं सीसीएल सुरक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत अमलो में संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई। सीआईएसएफ सीसीएल करगली के कमाण्डेंट राज प्रताप सिंह को सूत्रों के माध्यम से सूचना मिली कि अमलो के समीप पांच नंबर पीपल धौड़ा बस्ती में कोयला चोरों द्वारा अवैध रूप से कोयला एकत्रित कर रखा गया है। सूचना मिलने के बाद सीआईएसएफ क्राइम ब्रांच द्वारा इसकी पुष्टि की गई, जिसके उपरांत तत्काल संबंधित महाप्रबंधक को सूचना दी गई तथा छापेमारी के लिए आवश्यक वाहन एवं जेसीबी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। सीआईएसएफ एवं सीसीएल सुरक्षा गार्ड की संयुक्त टीम ने करीब 75.98 टन अवैध कच्चा कोयला बरामद कर जब्त किया गया, जिसे बाद में सीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया। इस कार...