वाराणसी, मई 8 -- बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। सीआईएसएफ पूर्वी क्षेत्र-द्वितीय मुख्यालय का दो दिवसीय अखिल भारतीय तापीय विद्युत क्षेत्र सम्मेलन गुरुवार को संपन्न हुआ। सम्मेलन में तापीय विद्युत प्रतिष्ठानों की सुरक्षा की चुनौतियों, आधुनिक तकनीकों और भविष्य की तैयारियों पर मंथन किया गया। इस दौरान प्रतिष्ठानों की सुरक्षा से जुड़े बाहरी औा आंतरिक खतरे और परिस्थितिजन्य चुनौतियों से निपटने की रणनीति बनाई गई। ड्रोन तकनीक, आधुनिक सुरक्षा प्रबंधन और तकनीकी समन्वय समेत कई अहम विषयों पर विशेषज्ञों ने विचार रखे। सीआईएसएफ विजन-2047 विषय पर विशेष चर्चा हुई। एक होटल में संपन्न सम्मेलन की अध्यक्षता मनीष सिंह ने की। जेपी आजाद तथा दिलीप कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सीआईएसएफ पूर्वी क्षेत्र-द्वितीय मुख्यालय का दो दिवसीय अखिल भारतीय तापीय विद्युत क्षे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.