गोड्डा, जनवरी 29 -- ललमटिया प्रतिनिधि। ललमटिया थाना क्षेत्र के केंदुआ ग्राम निवासी मनीर अंसारी ने ललमटिया थाना में आवेदन देकर ईसीएल की राजमहल परियोजना ललमटिया कोयला खदान में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों द्वारा व कारण मारपीट तथा गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। आवेदन में उन्होंने कहा है कि ईसीएल के जीरोपॉइंट से ओसीपी मेनगेट तक सडक किनारे खड़ी डीओ ट्रक से डीजल चोरी को रोकने के लिए देखभाल कर रहे थे जहां सीआईएसएफ के जवानों ने बिना कुछ बताए उनके साथ मारपीट करने लगे मारपीट करने के बाद उसे बुधवार नौ बजे रात्री उसे छोड़ दिया गया। मारपीट की खबर को सुनकर ग्रामीण उग्र हो गए जहां ग्रामीणों ने उग्र होकर राजमहल परियोजना के ओसीपी में गेट के पास बुधवार रात्रि 9 बजे सडक जाम कर आवागमन बाधित कर दिया। गुरुवार को स्थानीय प्रशासन के आश्वासन के ...