धनबाद, सितम्बर 9 -- डीवीसी मैथन के सीआईएसएफ ने अपनी मुस्तैदी, ईमानदारी और जन-सेवा के प्रति समर्पण की मिसाल पेश करते हुए लावारिस बैग को उसके मालिक को सौंपा। रविवार की शाम को डैम पर सीआईएसएफ की टीम को एक लावारिस बैग दिखा। संदेहास्पद लगने पर टीम ने तत्काल सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए बैग को कब्जे में लिया और उसकी गहन जांच की। बैग में दस्तावेज बैग की तलाशी लेने पर उसमें स्कूल व कॉलेज से जुड़े कई अत्यंत महत्वपूर्ण शैक्षणिक दस्तावेज, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, अन्य व्यक्तिगत व आवश्यक सामान बरामद हुए। दस्तावेजों पर अंकित मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। बैग के मालिक की पहचान देंदुआ, सालानपुर निवासी मनोहर मोदी के रूप में हुई। सत्यापन के बाद बैग उसे सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...