बोकारो, सितम्बर 25 -- पर्यावरण संरक्षण एवं खनन क्षेत्रों में हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से सीआईएसएफ इकाई सीसीएल करगली द्वारा शुक्रवार को करगली परियोजना क्षेत्र में वेटिवर घास का रोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान सीआईएसएफ अधिकारियों एवं जवानों ने वेटिवर घास के करीब 10570 पौधे लगाए। इसका उद्देश्य खनन क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ मिट्टी के कटाव को कम करना और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना है। वेटिवर घास की जड़ें मिट्टी को मजबूती प्रदान करती हैं, जिससे ओबी डंप क्षेत्र में मिट्टी के कटाव को नियंत्रित करने में सहायता मिल सकती है। सीआईएसएफ करगली कमांडेंट आरपी सिंह ने कहा कि पौधरोपण केवल एक दिन का नहीं, बल्कि निरंतर जिम्मेदारी है। लगाए गए पौधों की नियमित सिंचाई, देखभाल एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना भी आवश्यक है। बताया कि सीआईएसएफ द्वारा पर्य...