दरभंगा, मई 9 -- बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। सीआईएसएफ ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से दरभंगा हवाई अड्डे पर सुरक्षा संचालन का जिम्मा संभाल लिया। यहां प्रारंभिक तौर पर 145 कर्मियों की तैनाती की गई है। यह जानकारी स्थानीय सांसद सह दरभंगा एयरपोर्ट सलाहकार समिति के चेयरमैन डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने दी है। उन्होंने कहा कि सीआईएसएफ की सुरक्षा वाला यह देश का 72वां एयरपोर्ट बन गया है। इसके लिए उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह तथा नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू की पहल और प्रयासों की सराहना की। सांसद ने बताया कि सीआईएसएफ की तैनाती के बाद हवाई अड्डे पर पहले से तैनात बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीएमपी) के जवानों को वापस बुला लिया गया है। यह भी पढ़ें- सीआईएसएफ ने दरभंगा एयरपोर्ट पर संभाला मोर्चा कहा कि हवाई अड्डे के विस्तार, यात्रियों की संख्...