धनबाद, जुलाई 5 -- कोयला चोरी के खिलाफ शनिवार की देर शाम सीआईएसएफ ने विशेष छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान जवानों ने आउटसोर्सिग परियोजना में घुसकर कोयला चोरी कर रहे बाइकर्स को खदेड़ा। सीआईएसएफ के पहुंचते ही कई लोग भागने में सफल रहे। वहीं सुरक्षा बलों ने चार बाइकों को जब्त किया। जब्त बाइक को लोदना ओपी पुलिस के हवाले कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...