सीआईएसएफ ने जब्त किया 59 टन अवैध कोयला
धनबाद, जुलाई 23 -- बरोरा क्षेत्र की सीआईएसएफ टीम ने बुधवार की शाम एएमपी कोलियरी के मुराईडीह नार्थखास में स्थित ओबी डंप के पीछे छापेमारी कर लगभग 59 टन कोयला जब्त किया है। जब्त सभी कोयला सीआईएसएफ द्वारा जेसीबी मशीन की मदद से हाइवा में लोडकर बीसीसीएल की एएमपी कोलियरी प्रबंधन को वजन कराकर सौंप दिया गया है। जब्त कोयला मुराईडीह-चिटाही रोड किनारे मुराईडीह नार्थ खास में स्थित ओबी डंप पहाड़ के पीछे एक सुनसान स्थल कर जमा कर रखा गया था। गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: कोयला चोरी पर सीआइएसएफ सख्त, शिकायत के लिए नंबर जारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.