धनबाद, अप्रैल 22 -- बरोरा क्षेत्रीय सीआईएसएफ ने कोलियरी क्षेत्र में भयमुक्त माहौल बनाने एवं कोयला चोरी पर अंकुश लगाने के लिए एएमपी कोलियरी में मंगलवार की शाम 5 बजे सख्त कदम उठाते हुए फ्लैग मार्च निकाला। इस अभियान में 40 से अधिक सशस्त्र महिला एवं पुरुष जवानों ने भाग लिया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व इंस्पेक्टर राजेश यादव कर रहे थे। साथ में पोस्ट कमांडर पीएन यादव समेत अन्य सीआईएसएफ अधिकारी व जवान मौजूद थे। यह मार्च कोलियरी क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील स्थलों से होकर गुजरा, जिसमें बरोरा चेक पोस्ट, बरोरा वर्कशॉप तथा शताब्दी कोल डंप समेत अन्य क्षेत्र प्रमुख रूप से शामिल रहे। इस दौरान जवानों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और चोरी पर रोक लगाने के लिए सतर्कता बढ़ाने का संदेश दिया। सीआईएसएफ अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियान से असामाजिक तत्वों ...