बोकारो, मई 8 -- करगली, प्रतिनिधि। सीआईएसएफ द्वारा सीसीएल ढोरी एवं बीएंडके प्रक्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 1.73 टन अवैध कोयला एवं 4 मोटर साइकिल ( पंजीयन संख्या जेएच09एवाई-9911, जेएच09एजे-1306 एवं जेएच09एएस-7228 व एक अन्य जब्त किया गया। सीसीएल करगली इकाई के कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देशानुसार चलाए जा रहे इस अभियान के तहत ढोरी के अमलो चेक पोस्ट व दीनदयाल चौक के बीच कोयला तस्कर द्वारा उपयोग की जाने वाली 3 मोटर साइकिल लावारिस अवस्था में बरामद किया गया जिसे बेरमो पुलिस को सुपूर्द किया गया। इसके अतिरिक्त बीएंडके में करगली एक्सवेशन एरिया से 1 मोटर साइकिल जब्त कर गांधीनगर ओपी को सुपूर्द किया गया तथा कोयला तस्कर द्वारा जगह-जगह एकत्रित कर रखे 1.73 टन अवैध कोयला जब्त कर सीसीएल प्रबंधन को सुपूर्द किया गया। छापामारी दल का न...