बोकारो, फरवरी 21 -- भंडारीदह, प्रतिनिधि। सीआईएसएफ के उप कमांडेंट अभिलाष गारा के नेतृत्व ढोरी प्रक्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं में डोमिनेशन सह छापामारी अभियान चलाकर लगभग पांच टन अवैध कोयला बरामद किया गया। जब्त किया गया कोयला को सीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया। इस कारवाई के दौरान एसडीओसीएम की तारमी साइडिंग कांटा घर व कारीपानी तथा एएडीओसीएम के अमलो फीडर ब्रेकर के आसपास अवैध रूप से कोयला एकत्रित करके रखा गया था जिसे सीआईएसएफ ने जब्त कर लिया। सीआईएसएफ का कहना है कि कोयला चोरी के खिलाफ द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर रूप से चलाए जाएंगे ताकि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। निरीक्षक अजय कुमार सिंह, पीके सिंह, सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी, राहुल, अजीत कुमार सिंह, हरेश कुमार सिंह व प्रआ/जीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.