कानपुर, अप्रैल 28 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर इंडस्ट्री से हुई 57 लाख की ठगी के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने सीआईएसएफ सिपाही को मंगलवार जेल भेज दिया। सिपाही से पूछताछ में क्राइम ब्रांच को ऐसे सुराग मिले हैं, जिनके तार कंबोडिया से जुड़ रहे हैं। ओडिशा, झारखंड और कानपुर से पकड़े गए लोग तो महज मुहरें हैं। इसके साथ ही सिपाही के एक खाते में 60 हजार रुपये मिले हैं। साथ ही उसने कोलकाता के एक युवक राहुल का नाम और नंबर बताया है। राहुल खाते कंबोडिया में बैठे आकाओं को उपलब्ध कराता था। इसके बाद उन खातों में साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करायी जाती थी। यह भी पढ़ें- केरल में एक करोड़ साइबर ठगी मामले में सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल की राहुल का मोबाइल नंबर बंद है।रामबाग में रहने वाले रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर इंडस्ट्री भैरव प्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.