सीआईएसएफ जवान को बंधक बना तीन लाख लूटे
दरभंगा, अगस्त 25 -- पटना/दरभंगा, हिटी। सीआईएसएफ जवान का अपहरण कर मारपीट के बाद उसके बैंक खाते से करीब तीन लाख रुपये जबरन निकाल लिये गए। पटना विश्वविद्यालय के दो छात्रों पर जवान को मिंटो छात्रावास में दो दिनों तक बंधक बनाकर घटना को अंजाम देने का आरोप है। हायाघाट थाना क्षेत्र के निवासी नाबिज कुमार सीआईएसएफ में सिपाही के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती पूर्वी क्षेत्र मुख्यालय, पटना में है। इस मामले में पीरबहोर पुलिस ने आरोपित छात्र विकास कुमार उर्फ शुभंकर और हर्ष कुमार उर्फ धीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से 50 हजार रुपये, जवान के दो एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जवान के खाते में मौजूद 1.88 लाख रुपये को होल्ड करा दिया गया है। विकास कुमार का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है। कुछ दिनों से जवान की मोबाइल फोन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.