गाज़ियाबाद, मार्च 1 -- ट्रांस हिंडन। सीआईएसएफ की 5वीं आरक्षित बटालियन में तैनात आरक्षी प्रदीप यादव ने बताया कि 20 नवंबर को उनके पास कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक के क्रेडिट कार्ड विभाग का अधिकारी बताया। उसने क्रेडिट कार्ड पर बच्चों को डोनेशन दिए जाने की स्कीम लागू होने की बात बताई। जब उन्होंने स्कीम हटाने को कहा तब उनके मोबाइल में एक ऐप डाउनलोड कराया। इसके बाद मोबाइल हैक कर खाते से 64 हजार रुपये निकाल लिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...