मुजफ्फरपुर, फरवरी 28 -- कांटी। एनटीपीसी कांटी के सीआईएसएफ की ओर से शनिवार को सीनियर कांस्टेबल इनसिग्निया शेवरॉन पीपिंग समारोह का आयोजन किया गया। इसमें निष्ठावान सेवा करने वाले 30 जवानों को सम्मानित किया गया। सीआईएसएफ के अधिकारियों ने कहा कि यह पदोन्नति वर्षों की कड़ी मेहनत ईमानदारी का प्रतिफल है। मौके पर इकाई प्रभारी बनवारी लाल जाट, उप कमांडेंट महेशचंद्र शर्मा, सहायक कमांडेंट आर मीणा, अनंत कुमार, शुक्ला सहित सीआईएसएफ जवान मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...