देहरादून, जून 22 -- नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में चोरों ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) से रिटायर एएसआई के बंद घर को निशाना बनाया। गांव में पूजा करने रुद्रप्रयाग गए सीनियर सिटीजन के घर में लाखों की चोरी हो गई। चोरी का पता लगने पर पीड़ित तत्काल टैक्सी से दून पहुंचे और केस दर्ज कराया है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। सीआईएसएफ से रिटायर भगवान सिंह रावत विष्णुपुरम, लेन नंबर-1, मोथरोवाला में रहते हैं। बीती 15 मई को परिवार सहित पूजा-पाठ के लिए अपने गांव बांसी मरदार जिला रुद्रप्रयाग गए हुए थे। 21 मई को उनके पड़ोसी ने फोन पर सूचना दी कि दरवाजे टूटे हैं और उनके घर में चोरी हो गई है। यह भी पढ़ें- घर का ताला तोड़कर नगदी-गहने चुराए सूचना मिलते ही भगवान सिंह तुरंत टैक्सी किराए पर लेकर देहरादून लौटे। जब वे घर पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर उ...