प्रयागराज, अगस्त 14 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। भारत सरकार की ओर से उत्कृष्ट व सराहनीय सेवाओं के लिए स्वतंत्रता दिवस पर सीआईएसएफ पूर्वी क्षेत्र -2 मुख्यालय कालिंदीपुरम प्रयागराज के डीआईजी मनीष सिंह को पुलिस सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। पुलिस सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय व सराहनीय योगदान को दृष्टिगत रखते हुए मेडल फॉर मेरीटोरियस सर्विस (एमएसएम) प्रदान किया जाएगा।उधर, कैथी चौराहा निवासी और लखनऊ अग्निशमन विभाग में कार्यरत फायरमैन विवेक कुमार पटेल को साहसपूर्ण कार्य और कर्तव्यनिष्ठा के लिए भारत सरकार ने राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित करने की घोषणा की है। विवेक ने आगजनी व आपात परिस्थितियों में जोखिम उठाकर लोगों की जान बचाने और राहत व बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह भी पढ़ें- करछना के फायरमैन विवेक को राष्ट्रपति व...