सीआईएसएफ के उप निरीक्षक से 4.4 लाख की ठगी
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। साइबर ठगों ने सीआईएसएफ के एक सब इंस्पेक्टर (उप निरीक्षक) को ही अपना शिकार बना लिया। कांटी एनटीपीसी में तैनात सीआईएसएफ के सब इंस्पेक्टर विनय कुमार से 4.4 लाख रुपये की ठगी कर ली गई है। विनय कुमार वैशाली जिले के लालगंज थाना के चंदवारा गांव के मूल निवासी हैं। पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने अपनी फेसबुक आईडी पर जम्मू के श्रीराम ड्राईफ्रूट का एक विज्ञापन देखकर काजू और अखरोट का ऑनलाइन ऑर्डर कर दिया। बीते 15 सितंबर को उन्होंने यूपीआई एप से 1300 रुपये का भुगतान भी कर दिया। अगले दिन उनके पास एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को उसी दुकान का कर्मचारी बताया और काजू-अखरोट के ऑर्डर के संबंध में बात की। बातों में उलझाकर ठगों ने उनके खाते से छह बार में कुल 4.40 लाख रुपय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.