धनबाद, अप्रैल 13 -- बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में शुक्रवार को परियोजना की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे महाप्रबंधक (सिक्यूरिटी) मो. हफीजुल कुरैशी व ब्लॉक दो के जीएम रंजीव कुमार के साथ कोयला तस्करों द्वारा दुर्व्यवहार व वाहन से खींच कर दूसरे वाहन पर बैठाने की कोशिश करने के मामले में अधिकारियों के सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो रहा है। इस मामले में रविवार शाम सीआईएसएफ के आईजी प्रमोद चंद्रा व डीआईजी जितेंद्र कुमार तिवारी ने ब्लॉक दो माइंस का निरीक्षण करने पहुंचे। सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र का दौरा कर घटनाक्रम की जानकारी अपने अधीनस्थ अधिकारियों से लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.