सीआईएसएफ की 2 बटालियन की बेवाना में होगी स्थापना, 50 करोड़ मंजूर
अंबेडकर नगर, अगस्त 4 -- अम्बेडकरनगर। अरसे से जनपद में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानि सीआईएसएफ बटालियन की स्थापित करने की कवायद हो रही थी। शासन प्रशासन की कवायद अब अंतिम मुकाम पर पहुंच गई है। केंद्र सरकार के गृह विभाग ने अब सीआईएसएफ के दो बटालियन की स्थापना को मंजूरी दे दी है। साथ ही करीब 50 एकड़ जमीन के लिए 50 करोड़ रुपए भी जारी हो गया है। बटालियन के लिए बेवाना में जमीन चिन्हित है। सीआईएसएफ बटालियन के दो यानि 200 जवानों का केंद्र सदर अकबरपुर तहसील के बेवाना में थाने के पश्चिम आनंदनगर रोड पर चिन्हित जमीन पर होगा। जमीन को सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट ने बीते साल ही पास किया था। बेवाना की करीब 125 एकड़ से अधिक की भूमि में में कुछ एकड़ सरकारी जमीन है। बाकी किसानों की जमीन है। इस हिस्से के करीब 50 एकड़ जमीन में बटालियन की स्थापना होगी। जिन क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.