सीआईएसएफ की लगातार कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप, अवैध कोयला-लोहा जब्त
धनबाद, जुलाई 18 -- लोयाबाद, प्रतिनिधि। सिजुआ क्षेत्र में सीआईएसएफ की अवैध कोयला एवं लोहा कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप है। शुक्रवार को कनकनी कोलियरी अंतर्गत नमक फैक्ट्री के समीप छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध रूप से जमा कोयला जब्त किया गया तथा डोजरिंग कर अवैध भंडारण नष्ट कर दिया गया। पिछले एक सप्ताह से सीआईएसएफ लगातार अभियान चला रही है। गुरुवार को लोयाबाद पांच नंबर एकड़ा के पास करीब 32 टन अवैध कोयला जब्त किया गया था। वहीं लोयाबाद 20 नंबर क्षेत्र में ठेले पर ले जाए जा रहे अवैध लोहे को भी जब्त किया गया, हालांकि तस्कर फरार हो गए। जब्त लोहा आगे की कार्रवाई के लिए लोयाबाद थाना पुलिस को सौंप दिया गया। बताया गया कि यह लोहा जेवीबीएनएल के बाँसजोड़ा सब-स्टेशन का है, जहां बीते सप्ताह अपराधियों ने बाउंड्री तोड़कर ओसीबी (ऑयल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.