रुडकी, सितम्बर 5 -- रुड़की। गुरुकुल नारसन के सकौती गांव निवासी सचिन पवार ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सहायक सेनानायक परीक्षा-2026 में देश में प्रथम स्थान हासिल किया। उनका सहायक सेनानायक पद पर चयन हुआ है। वह अभी सीआईएसएफ में उप निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी वह कार्य करते रहे हैं। उन्होंने दहेज प्रथा का विरोध कर केवल एक रुपये दहेज लेकर विवाह किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...