रामगढ़, सितम्बर 28 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। दीपावली से पहले पतरातू बाजार में सोमवार को सीआईएसएफ की ओर से लोगों को अग्नि सुरक्षा के गुर सिखाए गए। इस दौरान सीआईएसएफ की ओर से लोगों को अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। स्थानीय नागरिकों को पटाखों से बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही दीपावली 2026 के पावन पर्व को देखते हुए संभावित अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम और स्थानीय नागरिकों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पतरातू में विशेष अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अग्निशमन दल के सदस्यों ने स्थानीय नागरिकों को आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों, बचाव के उपायों तथा प्राथमिक उपचार की जानकारी विस्तारपूर्वकदी प्रशिक्षण के दौरान अग्निशमन टीम ने स्थानीय नागरिकों को दीपावली के दौरान पटाखों...