भागलपुर, मार्च 11 -- एनटीपीसी कहलगांव परिसर में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का 57वां स्थापना दिवस भव्य एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कमांडेंट भारती नंदन की अगुवाई में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख रविन्द्र पटेल ने इकाई लाइन स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित परेड की सलामी ली। इस अवसर पर भव्य परेड, आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन (वेपन डेमो) तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में सीआईएसएफ जवानों के अनुशासन, समन्वय और उच्च प्रशिक्षण स्तर का प्रभावशाली प्रदर्शन देखने को मिला। मुख्य अतिथि रविन्द्र पटेल ने सीआईएसएफ के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जवानों की सतर्कता, दक्षता और समर्पण के कारण एनटीपीसी कहलगांव की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनी हुई है। 10 मार्च 1969 को स्थापित सीआईएसएफ देश के महत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.