औरैया, मार्च 10 -- दिबियापुर, संवाददाता। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई दिबियापुर में मंगलवार को बल का 57वां स्थापना दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सीआईएसएफ कैंप परिसर में आकर्षक परेड के साथ विभिन्न सुरक्षा प्रदर्शनों का आयोजन किया गया, जिसे देखकर उपस्थित अतिथि और दर्शक प्रभावित हुए। कार्यक्रम के दौरान सीआईएसएफ जवानों ने निरीक्षक मुकेश कुमार दिवाकर के नेतृत्व में शानदार परेड का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही जवानों ने रिफ्लेक्स शूटिंग, आर्म्ड अटैक डेमो और डॉग स्क्वायड द्वारा विशेष प्रदर्शन कर अपनी दक्षता और अनुशासन का परिचय दिया। समारोह में गेल पाता संयंत्र के सीजीएम (पीसी-ओपीएस) संजय कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जब सीआईएसएफ की स्थापना की गई थी, तब यह कल्पना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.