लखीमपुरखीरी, अगस्त 2 -- मढ़िया घाट। चौखड़िया रोड निवासी हरदयाल गुप्ता के छोटे बेटे नेमू गुप्ता ने मेहनत और हौसले से पूरे कस्बे का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद नेमू ने शिक्षा से हार नहीं मानी और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में चयनित होकर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। प्रशिक्षण के बाद घर लौटने पर शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। नेमू गुप्ता ने बचपन से ही वर्दी पहनकर देश सेवा का सपना देखा था। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई और शारीरिक तैयारी लगातार जारी रखी। कड़ी मेहनत का फल उन्हें तब मिला जब उनका चयन फोर्स में हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...