सीआईएसएफ और डीएफआई के बीच एमओयू
सोनभद्र, सितम्बर 13 -- बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। एनटीपीसी रिहंद के केन्द्रीय औद्यौगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और ड्रोन फेडरेशन आफ इंडिया (डीएफआई) के बीच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) हुआ है। इस समझौते के तहत ड्रोन और काउंटर ड्रोन तकनीक, प्रशिक्षणए फोरेंसिक जांच तथा संयुक्त अभ्यास के जरिए सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत किया जाएगा। सीआईएसएफ ने देश के बुनियादी ढांचे को हवाई खतरों से सुरक्षित रखने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सीआईएसएफ देश भर में 370 से अधिक महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.