सीआईएसएफ उप महानिरीक्षक ने किया फायर स्टेशन का लोकार्पण
सोनभद्र, जुलाई 2 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। सीआईएसएफ पूर्वी क्षेत्र-2 प्रयागराज के उप महानिरीक्षक मनीष सिंह ने गुरुवार को ओबरा तापीय विद्युत परियोजना स्थित सीआईएसएफ इकाई का दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना परिसर में नवनिर्मित अग्निशमन फायर स्टेशन का लोकार्पण भी किया। निरीक्षण के दौरान उप महानिरीक्षक ने तापीय परियोजना में सीआईएसएफ की सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया तथा बदलते सुरक्षा परिदृश्य में उत्पन्न चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए अधिकारियों और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सीआईएसएफ आवासीय परिसर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद बैरक, मेस और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। परिसर में पौधारोपण भी किया गया। सैनिक सम्मेलन में उन्होंने जवानों को देश की वर्तमान सुरक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.