सीआईएसएफ उप महानिरीक्षक ने किया निरीक्षण, 120 टन अवैध कोयला जब्त
बोकारो, जुलाई 24 -- केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक सुमंत सिंह, सीआईएसएफ सीसीएल मुख्यालय रांची द्वारा गुरुवार को सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान माइंस में भ्रमण कर परिचालन आवश्यकातनुसार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। वहीं कोनार साइडिंग, कारो साइडिंग, वाशरी एरिया व विभिन्न चेक पोस्टों के साथ-साथ ढोरी एरिया के अमलो रेलवे साइडिंग, तारमी रेलवे साइडिंग, मैग्जीन, कांटा घर, चेक पोस्ट एवं आई-ट्रिपल सी का भी निरीक्षण किया गया।
सुरक्षा व्यवस्था का मूल्यांकन सुरक्षा व्यवस्था की वर्तमान स्थिति, बल की तैनाती, निगरानी प्रणाली, प्रवेश एवं निकास नियंत्रण तथा संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन मूल्यांकन किया गया। चिन्हित कमियों के त्वरित निराकरण हेतु कमाण्डेंट को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि भविष्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.