सीआईएमपी : सूक्ष्मऋण क्षेत्र में नए पेशेवर तैयार करेगा सीआईएमपी
पटना, अगस्त 3 -- बिहार के माइक्रो फाइनेंस क्षेत्र को मजबूत करने के लिए चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान (सीआईएमपी) के बिजनेस इन्क्यूबेशन एंड इनोवेशन फाउंडेशन (बीआईआईएफ) की ओर से मंगलवार से 15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसमें सूक्ष्मऋण क्षेत्र में मजबूती के लिए नए पेशेवरों को तैयार किया जाएगा। 4 अगस्त से शुरू होने वाले कार्यक्रम में अन्नपूर्णा फाइनेंस कंपनी के 47 कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इस ट्रेनिंग के बाद ये लोग माइक्रोफाइनेंस के काम को बेहतर तरीके से संभाल सकेंगे, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को आसानी से कर्ज मिल सकेगा और वे अपना काम-धंधा शुरू कर पाएंगे। इस ट्रेनिंग में प्रतिभागियों को आरबीआई के नियम, कर्ज देने के सही तरीके, लोगों को ज्यादा कर्ज में डुबाने से कैसे बचाएं, ग्राहकों के साथ कैसा व्यवहार करें, एआई का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.