रांची, फरवरी 16 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू थाना पुलिस ने भारत सरकार के सीआईआर पोर्टल की सहायता से गुम हुए ओप्पो कंपनी के एंड्रॉयड मोबाइल को बरामद कर उसके मालिक को सौंप दिया। थाना प्रभारी नॉवल गॉडविन केरकेट्टा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद तकनीकी मदद से मोबाइल का लोकेशन ट्रैक कर उसे खोज निकाला गया। सोमवार को बरामद मोबाइल कुंजला निवासी अनिल कुमार सिंह को विधिवत सौंप दिया गया। मोबाइल वापस मिलने पर उन्होंने पुलिस का आभार जताया। थाना प्रभारी ने कहा कि सीआईआर पोर्टल से गुमशुदगी और चोरी पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.