मथुरा, फरवरी 14 -- केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान मखदूम फरह में बकरियों में मद समकालिकीकरण व कृत्रिम गर्भाधान तकनीक पर 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन 13 फरवरी को हुआ। इसमें बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल एवं राजस्थान से आए 12 प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। संस्थान के निदेशक डॉ. मनीष कुमार चेटली ने प्रतिभागियों को संस्थान की वैज्ञानिक गतिविधियों से अवगत कराते हुए कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से नस्ल सुधार पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम के समन्वयक प्रधान वैज्ञानिक डॉ. रवि रंजन ने प्रशिक्षण की विभिन्न गतिविधियों की सभी को जानकारी दी। इस दौरान विभागाध्यक्ष एवं वैज्ञानिकगण डॉ. एमके सिंह, डॉ. गोपाल दास, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. के गुरुराज और डॉ. वाईके सोनी सहित अन्य वैज्ञानिक उपस्थित रहे। प्रशिक्षार्थियों ने कार्यक्रम की सराहना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.