जमशेदपुर, मई 21 -- सीआईआई झारखंड चैप्टर का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मिला। प्रतिनिधिमंडल में चेयरमैन दिलु पारिख, टाटा स्टील के उपाध्यक्ष कॉरपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदरारामम समेत सीआईआई के ईस्टर्न जोन के निदेशक देव ज्योति तथा सीआईआई झारखंड हेड प्रभात कुमार शामिल थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं सीआईआई के प्रतिनिधिमंडल के बीच राज्य में औद्योगिक विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड असीम संभावनाओं वाला राज्य है। झारखंड निवेश के लिए अनुकूल राज्य है। मुख्यमंत्री से सीआईआई प्रतिनिधिमंडल से राज्य की औद्योगिक नीति पर विस्तृत चर्चा करते हुए औद्योगिक विकास विकास में राज्य सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर काम करने की इच्छा व्यक...