देहरादून, सितम्बर 29 -- देहरादून। प्रमुख संवाददाता सीआईआई डिजाइन एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के दो प्रोजेक्ट ने अपनी-अपनी श्रेणी में टॉप-3 में जगह बनाई है। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की ओर से आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर के नवाचारी डिजाइन प्रोजेक्ट का मूल्यांकन किया गया।फैशन डिजाइन की छात्रा हरप्रीत कौर का प्रोजेक्ट 'बियॉन्ड क्लोदिंग' डिजाइन फॉर सोशल इम्पैक्ट श्रेणी में टॉप-3 में चुना गया। यह ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों की संवेदनात्मक जरूरतों के अनुरूप विशेष परिधान तैयार करने पर आधारित है। वहीं सृष्टि नेगी का 'फ्रॉम माउंटेन फाइबर टू मॉडर्न फॉर्म' टेक्सटाइल एंड अपैरल डिजाइन-एकेडमिक श्रेणी में टॉप-3 में रहा। इसमें हिमालयी बिच्छू घास के रेशे को जैक्वार्ड निट तकनीक के जरिए आधुनिक वस्त्र डिजाइन...