आगरा, दिसम्बर 31 -- किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर ने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट कर किसानों और ग्रामीण विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय आलू अनुसंधान केंद्र, सींगना के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। यह केंद्र किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, शोध एवं नवाचार से जोड़ने में मील का पत्थर साबित होगा और क्षेत्र के आलू उत्पादक किसानों की आय बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा उत्तम क्वालिटी के आलू के बीज किसान उगाएंगे और निर्यात भी कर सकेंगे। इससे भारतीय आलू किसानों के जीवन में एक क्रांतिकारी परिवर्तन आयेगा। सांसद चाहर ने किसान एवं मजदूरों के हित में संचाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.