जौनपुर, अप्रैल 8 -- केराकत (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। केराकत क्षेत्र के सिहौली गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पाया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान मंगरू बनवासी पुत्र निहुरि निवासी चोलापुर, वाराणसी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह केराकत क्षेत्र के बम्बावन गांव स्थित एक भट्ठे पर मजदूरी करता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगरू मंगलवार की शाम केराकत बाजार से ट्रॉली लेकर अपने घर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान रात करीब 8 बजे रास्ते में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। तबीयत खराब होने पर उसने ट्रॉली खड़ी कर दी और सड़क किनारे लेट गया। बुधवार सुबह आसपास के लोगों ने उसे अचेत अवस्था में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे...