कौशाम्बी, अप्रैल 4 -- सिहोरी टोल प्लाजा सर्विस लेन में लगातार कब्जे की मिल रही शिकायत को संज्ञान लेते हुए टोल प्लाजा के जिम्मेदारों ने शनिवार को पुलिस के सहयोग से अतिक्रमण हटवाने का काम किया। इस दौरान जेसीबी मशीन लगाकर कब्जा करने वालों के छज्जे आदि ढहा दिए गए। सिहोरी टोल प्लाजा के सर्विस लेन की दोनों तरफ लोगों ने अवैध तरीके से चाय-पान की दुकानें खोलकर कब्जा जमा रखा था। दुकानों के अतिक्रमण से सड़क पर जाम लग जाता था। इसके चलते आवागमन बाधित होता था और ट्रकों की लाइन लगने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती थी। जानकारी होने पर टोल प्लाजा मैनेजर ने अपने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया था। अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस व टोल कर्मियों के सहयोग से शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान जेसीबी मशीन से अवैध रूप से लगाई गई लगभग 25 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.