फतेहपुर, अप्रैल 8 -- फतेहपुर, संवाददाता। पुलिस कर्मियों पर आरोप लगा देना आसान है, लेकिन अभी भी कई ऐसे थाने चौकी हैं, जहां की इमारतों में रहकर ड्यूटी करना मौत को खुली दावत देने जैसा है। जान जोखिम में डाल जवान लॉ एंड आर्डर बनाए रखने की ड्यूटी कर रहे हैं। जर्जर चौकियों की हालत पर आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने मंगलवार के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। जिसका एसपी ने संज्ञान लिया। सिस्टम जागा है और तत्काल सुधार की कवायद भी शुरु हो गई है। एसपी ने सीओ लाइन के नेतृत्व में कमेटी गठित कर सभी चौकियों का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।मंगलवार को सीओ लाइन प्रगति यादव के नेतृत्व में गठित कमेटी ने शहर की आबूनगर, लखनऊ बाईपास, हरिहरगंज, मुराइनटोला, बिंदकी कोतवाली की जोनिहा, हथगाम थाने की छिवलहा चौकी का निरीक्षण किया। पुलिस लाइन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.