एटा, मार्च 2 -- सिस्टम की लापरवाही ने सोमवार को एक परिवार की होली की खुशियां मातम में बदल दी। खेत पर जाते समय वृद्ध पर सांड़ ने हमला कर दिया। कई बार उठाकर पटकने से वृद्ध गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वृद्ध की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। थाना जैथरा के मोहल्ला जाटवान निवासी प्रकाश (70) पुत्र रैवाड़ी लाल सोमवार सुबह खेत की तरफ जा रहे थे। बताया जा रहा है कि इतने में पीछे से सांड़ आया और वृद्ध पर हमला कर दिया। हमले में वृद्ध गंभीर रुप से घायल हो गए। एकत्रित लोगों ने मौके पर पहुंचकर सांड़ को भगाया और घायल को आनन-फानन में स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। वृद्ध की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। त्यौहार पर हुई वृद्ध की मौत के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.