हापुड़, जुलाई 26 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की एक बड़ी लापरवाही और अमानवीयता का मामला सामने आया है। ईट भट्टे पर बीमारी के चलते जान गंवाने वाले एक व्यक्ति के शव को न तो सरकारी एंबुलेंस मिली और न ही शव वाहन। बारिश के बीच पुलिस कर्मी मृतक के शव को खुले ई-रिक्शा में रखकर पोस्टमार्टम हाउस ले गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि हिंदुस्तान वायल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस के अफसर मामले की जांच कराने की बात कह रहे हैं। जानकारी के अनुसार भिटोरा रोड चक भिषोली फतेहपुर निवासी जगन्नाथ सिंह ग्राम धनौरा स्थित अनिल विक्रम फील्ड एलआरएस पर पिछले 5-6 साल से काम करता था। बताया गया कि जगन्नाथ सिंह करीब दो-तीन दिन से बुखार से पीड़ित चल रहा ...