मोतिहारी, दिसम्बर 1 -- मोतिहारी, एक प्रतिनिधि। सिस्टम में गड़बड़ी व सुस्ती के कारण सोमवार को डीएम को सपरिवार प्रधान डाकघर के पासपोर्ट सेवा केंद्र में लंबा इंतजार करना पड़ गया। किसी ग्राहक को परेशानी न हो इस ख्याल से वे अपने परिवार के साथ सुबह करीब 9:15 बजे ही प्रधान डाकघर परिसर स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र पहुंच गए थे। पहले से कर्मचारी भी मुस्तैद दिखे। मगर, एन वक्त पर सिस्टम धोखा दे गया। केंद्र में लगा यूपीएस लोड ही नहीं ले रहा था। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद प्रधान डाकघर का जेनरेटर स्टार्ट करना पड़ा। इसके पश्चात पासपोर्ट के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो सकी। सुबह करीब 9:15 बजे पासपोर्ट सेवा केंद्र पहुंचे डीएम पूर्वाह्न करीब 10:40 बजे बाहर निकले। इस प्रकार पासपोर्ट के आवेदन के लिए करीब डेढ़ घंटे का समय लग गया। इस कारण पहले से अप्वाइंटमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.