शाहजहांपुर, मई 9 -- शाहजहांपुर। स्मार्ट मीटर को लेकर जिले में उपभोक्ताओं की नाराजगी कम होने का नाम नहीं ले रही है। शासन स्तर से प्रीपेड स्मार्ट मीटर को पोस्टपेड में बदलने के निर्देश जारी होने के बाद भी बिजली निगम का ऑनलाइन पोर्टल अपडेट नहीं हो सका है। इसका असर नए बिजली कनेक्शनों पर पड़ रहा है। बिजली निगम के झटपट पोर्टल और सॉफ्टवेयर में अब भी नए कनेक्शन के लिए प्रीपेड स्मार्ट मीटर का ही विकल्प दिखाई दे रहा है। इससे आवेदन लंबित हो रहे हैं और उपभोक्ताओं को बार-बार विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार जिले में करीब 22 नए बिजली कनेक्शन तकनीकी बदलाव न होने के कारण अटक गए हैं。 यह भी पढ़ें- मीटर को पोस्टपेड करवाने 400 से अधिक लोग दफ्तरों पर पहुंचेग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विरोध ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में...