सिसौली में 6 अक्टूबर को मनाई जाएगी चौ. महेन्द्र टिकैत की 91वीं जयंती
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 22 -- सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के महावीर चौक स्थित जिला कार्यालय पर मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों और किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष चौधरी नवीन राठी ने 17 सितंबर को आयोजित मजदूर-किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और किसानों का आभार जताया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता और किसान का सम्मान उनके लिए सर्वोपरि है। बैठक में समितियों में किसानों को नियमानुसार मिलने वाले तीन प्रतिशत ब्याज की वापसी का मुद्दा भी उठाया गया। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से कई बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। यह भी पढ़ें- बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर का करेंगे घेराव इस मामले में शासन को चेतावनी देत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.