मुजफ्फर नगर, मार्च 24 -- कस्बे के होली चौक पर शहीद दिवस मनाया गया। कस्बे के सैकड़ो युवा मुख्यत्यारी देवी टिकैत महाविद्यालय मे एकत्रित हुए और वहा से सनी बालियान के नेतृत्व में होली चौक तक कैंडल मार्च निकाला। इस अवसर पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का आरंभ राष्ट्रगान से हुआ, जिसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया। । युवा हाथों में तख्तियां और बैनर लिए "शहीद अमर रहें" और "वंदे मातरम्" जैसे नारे लगा रहे थे। कैंडल मार्च मे युवाओं सहित कस्बे के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में 23 मार्च के दिन को देश के लिए गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक बताया, जब भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था।स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.