मुजफ्फर नगर, अप्रैल 8 -- सिसौली श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर सिसौली के तत्वावधान में मंगलवार को हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया। दोपहर के समय श्री बालाजी दरबार से भोला पंडित ने श्री बाला जी महाराज पंचमुखी हनुमान जी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आशीर्वाद प्रदान किया।मुख्य अतिथि भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने दीप प्रज्ज्वलित कर व फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा मंदिर से आरंभ होकर होली चौक, लेपरान पट्टी, किसान भवन से होकर पुन: मंदिर स्थल पर जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जगह जगह कस्बेवासियों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। शोभायात्रा में श्री बालाजी महाराज के भव्य रथ के साथ श्री गणेश भगवान, श्री विष्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.