मुजफ्फर नगर, अप्रैल 6 -- कस्बे में तीन दिवसीय बालियान प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में युवाओं, खेल प्रेमियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। बालियान प्रो. कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत व बुढ़ाना विधानसभा विधायक राजपाल बालियान द्वारा फीता काटकर व हवन कर किया गया। प्रतियोगिता के प्रथम दिन सोरम व बरेली का मैच हुआ, जिसमें सोरम की टीम की जीत हुई । इस अवसर पर मुख्य अतिथि नरेश टिकैत ने कहा कि ग्रामीण खेलों का उद्देश्य युवाओं में प्रतिस्पर्धा, आपसी भाईचारे और अनुशासन की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करती हैं और उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रखती है। आयोजकों के अनुसार ये द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.